हिंदी
Mainpuri: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि ट्रेड डील के होने से पूरे देश के किसान परेशान हो जाएंगे। अमेरिका से भारत का जो समझौता हो रहा है, उसके चलते वहीं से खाद आएगी, वहीं से बीज आयेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अब यहां के किसान क्या करेंगे, हिंदुस्तान का किसान खासतौर पर उत्तर प्रदेश का किसान अपना सामान कहां लेकर जाएगा? भारतीय जनता पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को सारी विपक्षी पार्टियों के साथ बैठकर बात कर लेनी चाहिए थी कि इस समझौते में क्या होना चाहिए, लेकिन भाजपा सोचना नहीं चाहती कि किसान के लिए और नौजवान के लिए कौन से कानून फायदेमंद हैं और कौन से नहीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी गठबंधन के साथी हैं। इन्होंने सही तथ्य लोकसभा के अंदर और लोकसभा के बाहर रखे हैं। एक भी काम किसानों नौजवानों व्यापारियों के लिए भारतीय पार्टी ने नहीं किया है। यह जो डील हुई है उससे किसान और कमजोर होगा और जब किसान कमजोर होगा तो देश कहां मजबूत होगा ? निश्चित ही अमेरिका के दबाव में भारतीय जनता पार्टी ने यह डील की है, मुझे तो ऐसा ही लगता है।
Location : Mainpuri
Published : 17 February 2026, 8:01 PM IST
Topics : mainpuri news Samajwadi Party UP News