हिंदी
पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की बिगड़ी तबीयत (Image Source: Dynamite News)
Bareilly: उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर खाना खाते समय वह अचानक बेहोश हो गए। उनकी हालत देखकर परिजनों ने बिना देर किए उन्हें गांधी उद्यान के पास स्थित गंगाचरण अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। इलाज के बाद उन्हें होश आ गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11:30 बजे डॉ. अरुण कुमार अपने आवास पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक कमजोरी महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। घटना के समय घर पर मौजूद परिजन घबरा गए। उन्होंने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
गंगाचरण अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। कुछ समय बाद उन्हें होश आ गया। मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके परिचितों और शुभचिंतकों में भी चिंता का माहौल बन गया।
Delhi Crime: बेटे को बचाने पहुंची मां पर चाकू से हमला, दो दिन बाद अस्पताल में मौत
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एहतियात के तौर पर राज्यमंत्री को आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उपचार जारी है।
राज्यमंत्री के प्रतिनिधि शुभम मेहरोत्रा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अरुण कुमार सोमवार सुबह जल्दी उठ गए थे। रात में उन्हें कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।
Budaun News: ससुराल से निकले सूरजपाल घर नहीं पहुंचे, गांव के बाहर ट्यूबवेल पर मिला शव
डॉ. अरुण कुमार के भाई एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद उनके शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, उपचार के बाद होश आने और हालत स्थिर होने की खबर से परिजनों तथा परिचितों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
Location : Bareilly
Published : 20 October 2026, 1:52 PM IST