हिंदी
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
गोरखपुर: जनपद के थाना गुलरिहा क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का पट्टा अपने नाम कराने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे जमीन संबंधी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गुलरिहा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 80/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 तथा 120बी के तहत मामला दर्ज है, जो धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ी धाराएं मानी जाती हैं।
फर्जी तरीके से तैयार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वादी के गांव की जमीन से संबंधित कागजात को फर्जी तरीके से तैयार कर अपने नाम पट्टा करा लिया था। जब मामले की जानकारी जमीन के वास्तविक पक्षकार को हुई तो उसने थाना गुलरिहा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।
सोनभद्र: ऐश डैम में महिला और मासूम डूबे, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुए शव
मामले की गहराई से जांच
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त सुबाष पुत्र लालचन्द्र निवासी संग्रामपुर उनवल, थाना खजनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे जमीन से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
समाजवादी पार्टी के नेता आलोक शाक्य ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या कहा? सुनिए इस वीडियो में
कानून व्यवस्था मजबूत
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय और कांस्टेबल हेमंत कुमार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित रह सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी ।
Location : गोरखपुर
Published : 17 February 2026, 8:18 PM IST
Topics : Fake Documents Gorakhpur News police scam