सहारनपुर भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, बायोमेट्रिक ने पकड़ा अभ्यर्थी, दो पहचान से मचा हड़कंप
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। अभ्यर्थी के पास दो अलग-अलग आधार कार्ड मिले, जिनमें अलग नाम और जन्मतिथि दर्ज थी। संदिग्ध पहचान सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दस्तावेज सील कर दिए।