रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता, बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुई थी। उस समय 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन लोग घर में जबरन घुस आए।

Raebareli: शहर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटने के सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा करते हुए छह लुटेरों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुई थी। उस समय 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन लोग घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया, मुंह दबाकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद, अन्य आरोपी घर में रखी अलमारी की तलाशी लेने लगे और सोने-चांदी के जेवरात तथा लगभग 1.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पति रामकृष्ण पाण्डेय पुत्र भुल्लन राम पाण्डेय, निवासी गांधी नगर, थाना कोतवाली नगर रायबरेली ने लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-564/2025 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

Raebareli News: रायबरेली में सिस्टम पर सवाल, डीएम पेशकार के खिलाफ प्रदर्शन

छह आरोपी गिरफ्तार

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार प्रयासों और सुरागों के आधार पर 26 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या, अवधेश मौर्या पुत्र हरीलाल मौर्या, सौरभ मौर्या पुत्र महेन्द्र मौर्या, प्रिंस कुमार पुत्र जगजीवन मौर्या, पिंटू राम पुत्र जयराम तथा प्रदीप पुत्र गया प्रसाद शामिल हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी ग्राम बहाई, थाना लालगंज, जनपद रायबरेली के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी गाजीपुर जनपद का निवासी है।

रिश्तें शर्मसार! रायबरेली में किशोरी पर चाकू से हमला, जानें क्या है पूरा मामला?

जेवरात और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 26 December 2025, 4:49 PM IST