Sitapur: बचाने के लिए भाई ने नाले में छलांग लगाई, लेकिन… दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत

सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। खेत की ओर जाते समय एक चचेरा भाई नाले में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरे ने भी छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में डूब गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 August 2026, 9:30 PM IST
google-preferred

Sitapur: थाना क्षेत्र के केवड़ा ग्राम पंचायत के पास बुधवार दोपहर नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान सुरेंद्र और संजय के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

खेत जा रहे थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में नाला पार करते समय अचानक एक भाई का पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दूसरे भाई ने बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। नाले की गहराई अधिक होने के कारण वह भी संभल नहीं सका और दोनों पानी में डूब गए।

ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में पहुंच रही पनीर की खेप? कोल्हुई में उठे सवाल, सिद्धार्थनगर से जुड़ रहे तार

नाले से बाहर निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जल जीवन मिशन पर DM का शिकंजा, BDO-ADO को फील्ड में उतरने का फरमान; अधूरी परियोजनाओं पर सख्त तेवर

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। दैवीय आपदा/आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि दी जाएगी। मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए लेखपाल और राजस्व टीम को आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Location :  Sitapur

Published :  19 August 2026, 9:30 PM IST

Related News

Advertisement