काश! उस बदनसीब घड़ी में गोदाम की सफाई न करने जाते बाबा, आंसुओं का सैलाब और कभी न खत्म होने वाला गम

गोदाम की सफाई करते समय अचानक जहरीले सांप ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को डस लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गोदाम के कमरे की सफाई कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सफाई के दौरान सांप ने डसा

अहमदाबाद गांव निवासी 65 वर्षीय ललता प्रसाद पुत्र मनोहर गुरुवार सुबह करीब एक बजे अपने गोदाम के कमरे की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कमरे में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

Sitapur News: एक झटके में उजड़ गया परिवार! तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ललता प्रसाद की मौत हो गई।

Sitapur News: असलहा फैक्ट्री का खुलासा, गिरफ्तारी और जेल… फिर 76 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की अचानक मौत से हड़कंप

परिवार में मचा कोहराम

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location :  Sitapur

Published :  27 August 2026, 6:35 PM IST

Advertisement