एक जोर की आवाज, भरभराकर गिरती दीवार और हमेशा के लिए सो गए परिवार के बुजुर्ग

सीतापुर में बारिश के बीच जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। रास्ते से गुजर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 August 2026, 6:17 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बलियापुर गांव में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काफी समय से जर्जर हालत में खड़ी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दवा लेने निकले थे बुजुर्ग

बलियापुर निवासी 70 वर्षीय चेतराम पुत्र पुत्तू गुरुवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में काफी समय से एक पुरानी और जर्जर दीवार खड़ी थी। चेतराम जैसे ही दीवार के पास से गुजरे, अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई। वह मलबे में दब गए।

Sitapur News: एक झटके में उजड़ गया परिवार! तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चेतराम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जर्जर दीवार को लेकर उठे सवाल

ग्रामीणों के मुताबिक, दीवार लंबे समय से जर्जर हालत में थी और बारिश के मौसम में इसके गिरने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते दीवार को हटाया या सुरक्षित कराया जाता तो हादसा टल सकता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Sitapur News: असलहा फैक्ट्री का खुलासा, गिरफ्तारी और जेल… फिर 76 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की अचानक मौत से हड़कंप

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हादसे की जानकारी ली है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Location :  Sitapur

Published :  27 August 2026, 6:17 PM IST

Advertisement