हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
मिर्जापुर: जिले के हलिया क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव में एक परिवार की मेहनत और लगन की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके का गौरव बढ़ा दिया है। यूपी TET 2026 के घोषित परिणाम में एक ही परिवार के पांच सगे भाइयों ने एक साथ उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर नया रिकॉर्ड जैसा माहौल बना दिया।
ईडब्ल्यूएस वर्ग से परीक्षा में सफल हुए पांचों भाइयों में रोहित कुमार पांडेय ने 120.99 अंक हासिल कर परिवार में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं जितेंद्र पांडेय को 113.89, महेंद्र कुमार पांडेय को 106.69, संदीप कुमार पांडेय को 97.94 और राजेश कुमार पांडेय को 92.43 अंक मिले।
परिणाम घोषित होते ही पुष्पेंद्र पांडेय के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर पांचों भाइयों को मिठाई खिलाई और उनकी सफलता पर बधाई दी।
ग्रामीणों का कहना है कि पांचों भाइयों की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। परिवार के मुताबिक सभी भाई लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और उनकी मेहनत का परिणाम अब सामने आया है।
इस परिवार के लिए यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। कुछ दिन पहले ही इसी परिवार के राकेश कुमार पांडेय का चयन यूपी TGT परीक्षा में हुआ था। लगातार मिल रही सफलताओं से देवघटा पांडेय गांव में परिवार की खूब चर्चा हो रही है।
Location : Mirzapur
Published : 27 August 2026, 5:22 PM IST
Topics : Five Brothers Passed UP TET Mirzapur Education News mirzapur news UP TET 2026 Result Uttar Pradesh TET Result