हिंदी
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ (Img: X)
New Delhi: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 213 रन की पहली पारी की बढ़त के बावजूद श्रीलंका ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर मैच बचा लिया।
श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी को 229/6 के स्कोर से आगे बढ़ाया। दिनुषा ने नाबाद 133 रन की पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा।
उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया।
सोनल दिनुषा के लिए यह सीरीज बेहद खास रही। उन्होंने पहले टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 103 रन बनाए। अब दूसरी पारी में नाबाद 133 रन बनाकर उन्होंने सीरीज में लगातार तीन शतक पूरे कर लिए।
श्रीलंका ने पांचवें दिन 154 ओवर बल्लेबाजी की और 429/9 के स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। टीम ने पारी घोषित नहीं की। उस समय श्रीलंका की कुल बढ़त 216 रन की थी।
भारत की ओर से मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। सुथार ने 121 रन देकर 3 विकेट, जबकि जडेजा ने 94 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
63 वनडे पारियों में शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा, 430 रन आगे से आगे हुए,
केशरा नुवंथा ने भी दिनुषा का अच्छी तरह साथ निभाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हुई। नुवंथा 150 गेंदों में चार चौकों की मदद से 46 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हुए। इसके साथ ही भारत को सातवीं सफलता मिली, लेकिन तब तक श्रीलंका मैच बचाने की स्थिति में पहुंच चुका था।
पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे टेस्ट को जीत नहीं सका और मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। वहीं, सोनल दिनुषा लगातार तीन शतक लगाने के कारण इस सीरीज के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल रहे।
Location : New Delhi
Published : 27 August 2026, 5:41 PM IST