हिंदी
प्राची पांडे ने टेबल टेनिस में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Kanpur: जापान के टोक्यो शहर में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्राची पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। प्राची ने महिला सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस इवेंट में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल (कांसे का पदक) हासिल किया है।
सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना इराक की मजबूत खिलाड़ी अल-दयेनी नजला से हुआ। कड़े मुकाबले में प्राची को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इराकी खिलाड़ी ने यह मैच 11-9, 11-2 और 11-8 के अंतर से अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है। प्राची उत्तर प्रदेश की ऐसी पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरा एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्होंने स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
Kanpur News: दशहरे पर रावण मंदिर में उमड़ी भीड़, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं कपाट
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के जुरखन खेड़ा की रहने वाली प्राची की यह सफलता किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि अपनी असली क्षमता को पहचान कर खेल के मैदान में आगे बढ़ने का पक्का इरादा किया। उनके इस पूरे सफर में उनके अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
शुरुआती दौर में प्राची ने कोच अमरीश कुमार से खेल की सभी बारीकियां सीखीं। उनके सिखाए गए दांव-पेच आज मैदान पर रंग ला रहे हैं। कोच अमरेश ने बताया कि प्राची अपनी सफलता के पीछे रोजाना की कड़ी मेहनत को रखती हैं। वह रोजाना हजारों 'सैडो शॉट' का अभ्यास करती हैं और इसी कड़ी मेहनत के दम पर वह आज इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हुई हैं।
Bareilly News: एक गरीब बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे नवाब राशिद खां, सर सैय्यद डे पर किया ऐलान
प्राची पांडे एक संभ्रांत और मेहनती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शिवांकर पांडेय पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता सरोज एक गृहिणी हैं। प्राची का परिवार शिक्षा और अनुशासन को बहुत महत्व देता है। उनके भाई भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनके छोटे भाई अमन ने प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद नौकरी हासिल की है, वहीं दूसरे भाई रजनीकांत वकालत (कानून) के पेशे से जुड़े हुए हैं।
Location : Kanpur
Published : 20 October 2026, 2:11 PM IST