Asian Para Games 2026: यूपी के इन दो सितारों ने किया कमाल, सुहास ने जीता कांस्य; सुवर्णा के गोल्ड ने बढ़ाया देश का मान

एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। सुहास एलवाई ने पैरा-बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता, जबकि सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड अपने नाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 October 2026, 7:43 PM IST
google-preferred

Lucknow: एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। आईएएस अधिकारी और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुहास एलवाई ने फिर दिखाया दम

सुहास एलवाई ने पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। खेल के मैदान में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। सुहास एलवाई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होने के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी यह उपलब्धि उन लोगों के लिए खास संदेश है, जो चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

ये भी पढ़ें- बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर निकले CM योगी, गोरखपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर सुहास को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से सपनों को साकार करने की प्रेरणा है। उन्होंने सुहास के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सुवर्णा राज ने गोल्ड जीतकर रचा गौरव का पल

इस प्रतियोगिता में सुवर्णा राज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय पैरा-खेलों की ताकत को एक बार फिर सामने रखा है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में की विशेष पूजन, गुरु अवेद्यनाथ को किया नमन

सुवर्णा की जीत सिर्फ एक पदक तक सीमित नहीं है। यह उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का सपना देखती हैं। उनकी मेहनत और संकल्प ने दिखाया कि हौसला मजबूत हो, तो मुश्किल रास्तों पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुवर्णा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी स्वर्णिम उपलब्धि असंख्य बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली है। उन्होंने सुवर्णा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यूपी के खिलाड़ियों की सफलता से बढ़ा हौसला

सुहास एलवाई का कांस्य और सुवर्णा राज का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां बताती हैं कि खेल में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की अहम भूमिका होती है।

Location :  Lucknow

Published :  22 October 2026, 7:43 PM IST

Related News

Advertisement