हिंदी
चलती बाइक में लगी भीषण आग (Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव के पास चलती बाइक में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक आग की लपटों से घिरते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी।
बताया जा रहा है कि बाइक सिठौली गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में आग लगती देख चालक ने तुरंत कूदकर खुद को सुरक्षित किया।
हादसा देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
Badaun: कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, ये चौकी इंचार्ज हुए निलंबित
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे बाइक को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस या संबंधित विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Badaun
Published : 27 August 2026, 5:59 PM IST