Badaun: कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, ये चौकी इंचार्ज हुए निलंबित

बदायूं में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कछला क्षेत्र में जाम की स्थिति बिगड़ने और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन फंसने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज पर एक्शन लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 August 2026, 3:58 AM IST
google-preferred

Badaun: कांवड़ यात्रा के दौरान कछला क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभालने में लापरवाही बरतना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। कांवड़ रूट पर जाम लगने और उसमें जिलाधिकारी व एसएसपी के वाहनों के फंसने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

डीएम और एसएसपी के वाहन जाम में फंसे

बताया जा रहा है कि सावन कांवड़ यात्रा को लेकर कछला और आसपास के मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही थी। सुरक्षा, यातायात और जाम से निपटने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्थाओं के दावे किए गए थे। इसके बावजूद कांवड़ रूट पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम और एसएसपी के वाहन भी जाम में फंस गए।

घर से निकले वृद्ध की तालाब में मिली लाश, बदायूं के आसफपुर में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एसएसपी ने लिया एक्शन

मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की। बताया गया है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुराने कई मामलों में भी जांच चल रही थी। इन जांचों में भी उनके खिलाफ लापरवाही के आरोप सामने आए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद अब कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही को आधार बनाकर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

मेडिकल में शराब नहीं मिली, कार में दिखी बीयर की बोतल! गाय की मौत के बाद बदायूं में फिर भड़का बवाल, थाने पर धरना

पुलिस महकमें में हड़कंप

चौकी इंचार्ज के निलंबन की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग के साथ ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अधिकारियों की कार्रवाई से साफ है कि कांवड़ यात्रा जैसे संवेदनशील और बड़े आयोजनों में ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Location :  Badaun

Published :  13 August 2026, 3:53 AM IST

Advertisement