यूपी पुलिस: ‘अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं…’ इंसाफ की गुहार के बाद सिपाही ने SP Office से लगाई मौत की छलांग; कटघरे में विभाग

कानपुर देहात में पुलिस विभाग को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित देशवाल ने गुरुवार दोपहर SP ऑफिस की छत से छलांग लगा दी। घायल सिपाही को ई-रिक्शा से करीब 3 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 27 August 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर देहात में पुलिस विभाग को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित देशवाल ने गुरुवार दोपहर SP ऑफिस की छत से छलांग लगा दी। घायल सिपाही को ई-रिक्शा से करीब 3 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अंकित का एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और फ्रैक्चर वाले हिस्सों पर प्लास्टर लगाया गया है।

घटना से 16 घंटे पहले किया था सोशल मीडिया पोस्ट

सिपाही अंकित ने घटना से करीब 16 घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाए थे। पोस्ट में उसने लिखा था-

"आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं। अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।"

अंकित ने अपनी पोस्ट में कानपुर देहात पुलिस समेत कई पुलिस अधिकारियों को टैग किया था।

बहन के लापता होने के मामले में नाराज था सिपाही

जानकारी के मुताबिक अंकित देशवाल मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी बहन कई साल पहले लापता हो गई थी। इस मामले में फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

अंकित का आरोप था कि पुलिस ने उसकी बहन की तलाश और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसने यह भी आरोप लगाया था कि बहन के नाम पर जमा करीब एक लाख रुपये की एफडी भी निकाल ली गई।

पुलिस कार्रवाई पर सोशल मीडिया में उठाता रहा आवाज

बहन के मामले को लेकर अंकित लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाता रहा। अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट और शिकायतों के चलते उसे कई बार लाइन हाजिर भी किया गया था।

इसके बावजूद अंकित लगातार अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए सामने रखता रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिपाही ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Location :  Kanpur

Published :  27 August 2026, 4:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement