नींद में काल बनकर आया सांप, 35 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी गांव में सोते समय सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक चुन्नी लाल की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक परिवार में अकेला कमाने वाला बताया जा रहा है।