हिंदी
सर्पदंश से महिला की मौत (फोटो: डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में गुरुवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। महिला अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। मां के निधन से तीनों बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, कोड़र गांव निवासी तारा देवी (35) पत्नी कोशल को गुरुवार को विषैले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन महिला को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए।
Deoria News: थमीं अफवाहें, फेल हुए सॉल्वर गैंग के मंसूबे, बिना किसी बवाल के हुई UPTET परीक्षा
महिला की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने की घटना ने सभी को भावुक कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
Location : Deoria
Published : 3 July 2026, 6:23 PM IST