हिंदी
महराजगंज में दर्दनाक घटना,
Maharajganj: नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में मंगलवार सुबह धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने तीन बार डस लिया। परिजन आनन-फानन में महिला को मोटरसाइकिल से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान करीब आधे घन्टे बाद उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान लीलावती मद्धेशिया (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे लीलावती घर के पीछे स्थित धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कोबरा सांप ने उन्हें तीन बार डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल रतनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
मौके पर छानबीन करती पुलिस
परिजनों के मुताबिक लीलावती के दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के समय उनके पति काम के सिलसिले में भैरहवा, नेपाल गए हुए थे। मृतका का मायका नौतनवा थाना क्षेत्र के बगहा गांव में बताया गया है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने एक सपेरे की मदद से उस सांप को भी पकड़ लिया, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने महिला को डसा था। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
Location : Maharajganj
Published : 12 August 2026, 12:57 AM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) poisonous snake bite Snake Attack snake bite case Woman Death