नींद में काल बनकर आया सांप, 35 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी गांव में सोते समय सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक चुन्नी लाल की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक परिवार में अकेला कमाने वाला बताया जा रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 August 2026, 1:23 PM IST
google-preferred

Budaun: रात के सन्नाटे में परिवार के लोग गहरी नींद में थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मचने वाली है। रोज की तरह 35 वर्षीय चुन्नी लाल भी घर में सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जब तक परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तब तक हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह दर्दनाक घटना बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी गांव की है।

रात में सोते समय सांप ने डसा

जानकारी के मुताबिक, मुड़िया धुरेकी गांव निवासी चुन्नी लाल पुत्र पुरन लाल की उम्र करीब 35 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार, बीती रात वह घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिवार के लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को सर्पदंश की जानकारी हुई। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

गांव या नरक? बदायूं में नालियों की अनदेखी पड़ी भारी, घरों में घुसा गंदा पानी, जनजीवन ठप

मौत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम

जैसे ही डॉक्टरों ने युवक की मौत की पुष्टि की, परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ देर पहले तक जिस युवक को बचाने के लिए परिवार के लोग अस्पताल की ओर दौड़ रहे थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को तोड़ दिया।

पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था चुन्नी लाल

परिजनों के मुताबिक, चुन्नी लाल पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके चार भाई और एक बहन हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि घर में कमाने वालों में चुन्नी लाल ही प्रमुख था। ऐसे में उसकी अचानक मौत ने परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ आर्थिक परेशानी भी खड़ी कर दी है।

बदायूं में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, आज रात 8 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Location :  Budaun

Published :  8 August 2026, 1:23 PM IST

Advertisement