सीतापुर का नटवरलाल गिरफ्तार, मैट्रीमोनियल साइट से फंसाईं 25 से ज्यादा पत्नियां, करोड़ों समेटकर होता था रफूचक्कर

सीतापुर के वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 से अधिक महिलाओं को जाल में फंसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले महाठग अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला यह आरोपी फर्जी नाम बदलकर शादियां करता था और फिर रकम समेटकर फरार हो जाता था।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 17 June 2026, 1:10 PM IST
google-preferred

Sitapur: यूपी के सीतापुर के एक गांव से निकलकर कथित तौर पर देशभर में ठगी का जाल फैलाने वाले अनुज त्रिवेदी की कहानी अब जांच एजेंसियों के रडार पर है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा से की गई गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि वह वैवाहिक विज्ञापनों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था। शादी के बाद विश्वास का फायदा उठाकर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप उसके खिलाफ लगाए गए हैं। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।

एक महिला से करीब एक करोड़ की ठगी

मामले की शुरुआत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दर्ज एक शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी की मुलाकात वैवाहिक विज्ञापन के माध्यम से आरोपी से हुई थी। दोनों ने विवाह किया, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने परिवार को आर्थिक निवेश और नए मकान के सपने दिखाकर बड़ी रकम हासिल कर ली। आरोप है कि उसने नकदी लेने के अलावा सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में कर लिए और फिर अचानक संपर्क तोड़कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार उन्हें लगभग 97 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Sitapur Crime: संतान के झांसे में महिला से दुष्कर्म, ‘झाड़-फूंक’ के नाम पर मौलाना गिरफ्तार

कमजोर और असहाय महिलाओं को बनाता था निशाना

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने 25 से ज्यादा महिलाओं को इसी तरह ठगा। इनमें तलाकशुदा, दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से असहाय महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस को उसके पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े कुछ साक्ष्य भी मिले हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 27 साल पहले अनुज रोजगार की तलाश में लखनऊ गया था, जहां उसने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। बाद में उसने सुरक्षा सेवाओं और प्रॉपर्टी कारोबार में कदम रखा। देखते ही देखते उसने बड़ी संपत्तियां अर्जित कर लीं।

Location :  sitapur

Published :  17 June 2026, 12:41 PM IST

Advertisement