महिला सुरक्षा पर एक और वार: महाराष्ट्र में HIV संक्रमित नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक HIV संक्रमित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की जघन्य घटना हुई है। यह घटना औसा तालुका के एक नामी HIV संक्रमित आश्रय गृह में हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है।