जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सख्त हुई महाराष्ट्र पुलिस: ट्रेन से लेकर घर तक संदिग्धों पर कड़ी पैनी नजर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा एक्शन। कार्यकर्ताओं के घर पूछताछ, ट्रेन यात्रियों की निगरानी और नोटिस जारी होने से उपजा भारी विवाद। जानिए पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 October 2026, 2:52 PM IST
google-preferred

Mumbai: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन से ठीक पहले महाराष्ट्र में पुलिस और खुफिया तंत्र की जबरदस्त सक्रियता ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस उनके निजी जीवन और यात्रा की योजनाओं पर कड़ा पहरा बिठा रही है। घर-घर जाकर पूछताछ करने से लेकर यात्रियों की लाइव लोकेशन मांगने तक के मामलों ने अब मानवाधिकारों और व्यक्तिगत आजादी पर बहस छेड़ दी है।

घर पर दस्तक और लाइव लोकेशन की मांग

मुंबई की सांताक्रूज निवासी सदफ रजा जैदी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने अचानक उनके घर पहुंचकर 10 अक्टूबर के प्लान के बारे में लंबी पूछताछ की। इतना ही नहीं, उनसे थाने आकर इस बात के लिखित बॉन्ड पर दस्तखत करने को कहा गया कि वह दिल्ली प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगी।

आरोप यह भी है कि कार्यकर्ताओं से उनकी लाइव लोकेशन शेयर करने को कहा गया। हालांकि, पूर्व में नीट (NEET) प्रदर्शन से जुड़ी पृष्ठभूमि के चलते पुलिस इस सतर्कता को संभावित सुरक्षा इंतजामों का हिस्सा मान रही है।

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति, जानिए क्या बताई वजह

ट्रेन से दिल्ली का सफर और खुफिया ट्रैकिंग का डर

ठाणे से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के सदस्य मयूर शर्मा के साथ घटी घटना ने पुलिसिया निगरानी के स्तर को उजागर किया है। शर्मा के मुताबिक, मुंबई से ट्रेन पकड़ते ही उन्हें दिल्ली रेलवे पुलिस का फोन आ गया, जिसमें दावा किया गया कि वे 25 लोगों का जत्था लेकर आ रहे हैं।

इस अचानक हुई पूछताछ और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पुलिसिया घेराबंदी की आशंका के चलते उन्हें दिल्ली पहुंचने से पहले फरीदाबाद के पास ही ट्रेन से उतरकर मेट्रो का सहारा लेना पड़ा।

हिरासत के दावों के बीच DGP कार्यालय की सफाई

‘हम भारत के लोग’ संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को दो-दो घंटे तक पुलिस थानों में बैठाकर दिल्ली न जाने का दबाव बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ, नागपुर में कई स्वयंसेवकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 168 के तहत नोटिस थमाए गए हैं।

Delhi Metro से जुड़ी बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार-रविवार को बंद रह सकते हैं 57 मेट्रो स्टेशन

हालांकि, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती नोटिस जारी किए गए हैं और किसी को भी गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया है।

Location :  Mumbai

Published :  9 October 2026, 2:52 PM IST

Related News

Advertisement