Raebareli: कांवड़ियों के बीच पहुंचे सपा नेता, स्वागत के अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

रायबरेली में सावन की भक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ गया है। बोल बम के जयकारों से गूंजते शहर में कांवड़ियों के स्वागत के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। त्रिपुला चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने भी आस्था के इस पर्व में सहभागिता निभाते हुए कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और सेवा कर उन्हें खास सम्मान दिया।

Raebareli: रायबरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर आस्था का उत्साह देखने को मिल रहा है। बोल बम के जयकारों से शहर गूंज उठा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह जनसैलाब उमड़ पड़ा। त्रिपुला चौराहे पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम, शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को पानी, फल और मिठाई वितरित कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़ियों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया और उन्हें आगे की कांवड़ यारा की शुभकामनाओं दी।

भोलेनाथ का पावन श्रावण मास

कांवड़ियों के स्वागत और धार्मिक आस्था को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे देश मैं भोलेनाथ का पावन श्रावण मास चल रहा है जो लोग भी कावड़ यात्रा लेकर भोलेनाथ के प्रांगण व मंदिर में जल चढ़ाते हैं उनका उद्धार होता है। जब-जब देश पर विपत्ति आई भोलेनाथ ने इस विपत्ति से देश को बाहर निकाला। मैं उम्मीद करता हूं जितने भी भोले के भक्त कांवड़ लेकर जा रहे हैं उनका उज्जवल भविष्य हो। जो उद्देश्य लेकर जा रहे हैं भोलेनाथ इनका उद्देश्य पूरा करेंगे मैं आशा करता हूं।

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और कांवड़ियों के स्वागत को लेकर पुलिस की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि सावन का माह चल रहा है। जोकि सबसे पवित्र महीना है। इसमें श्रद्धालु जल उठाकर मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकल रही थी। हमने यहां पूरी व्यवस्था की थी। यात्रा के दौरान जो भी जरूरत की चीज हैं वह उन्हें दी गई । यह हमारा सौभाग्य है कि हमें सेवा का मौका मिला।

2027 की तैयारी तेज! पीडीए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की भरी हुंकार

कांवड़ियों के लिए पुलिस की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि हमारे प्रमुख घाटों ऊंचाहार, डलमऊ व बछरावां में बेरिकेडिंग की गई है। पुलिस की तैनाती की गई है। कांवड़ मोबाइल यूनिट लगा रखे हैं जो कांवड़ यात्रियों की देखरेख व सुरक्षा की निगरानी करती है। यह तीन प्रमुख मार्ग डलमऊ रोड, राजघाट के कानपुर रोड और अमेठी सड़क मार्ग पर शनिवार, रविवार और सोमवार को एक्टिव रहती है। जिसका काम 24 घण्टे कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिये पेट्रोलिंग करना रहता है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

चोरी के माल बंटवारे के दौरान पुलिस की घेराबंदी, रायबरेली में सर्राफा चोरी गिरोह का सनसनीखेज खुलासा

उन्होंने कहा कि हमने मंदिरों पर ड्यूटी पर लगा दी है। हमारी कोशिश है कि इस बार कांवड़ यात्रा पर कोई अप्रिय दुर्घटना ना हो।

Location :  Raebareli

Published :  9 August 2026, 11:10 PM IST

Advertisement