हिंदी
गोरखपुर में शनिवार को हुई आंशिक बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ से सन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएस मार्क ईंट सहित कई भट्ठा संचालक बिना किसी नियम के सड़क पर मिट्टी गिरा रहे हैं
ग्रामीणों का हंगामा
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र अंतर्गत कटघर-बिगही मार्ग इन दिनों आम जनता के लिए ‘मौत का कुआं’ बन चुका है। नैपुरा मोड़ समेत पूरे मुख्य मार्ग पर भट्ठा संचालकों की लापरवाही और अनियमितता के चलते सड़क पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है, जो हल्की बारिश के बाद जानलेवा कीचड़ में तब्दील हो गई।
शनिवार को हुई आंशिक बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ से सन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएस मार्क ईंट सहित कई भट्ठा संचालक बिना किसी नियम के सड़क पर मिट्टी गिरा रहे हैं, जिससे यह मार्ग भट्ठों के लिए तो सुगम बन गया, लेकिन आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन वाहन फिसलने लगे हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। पहले भी कई बार शिकायत और विरोध के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ था और भट्ठा संचालकों ने सड़क साफ कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए और सड़क पर दोबारा मिट्टी की मोटी परत जम गई।
UP Crime: गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…टोल बचाने के खेल पर पुलिस का बड़ा वार, जानें पूरी खबर?
लगातार हो रही अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ी हुई है।
फिलहाल, प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की सफाई और भट्ठों की मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल, जानें फिर युवक का क्या हुआ हाल
एसडीएम ख़जनी राजेश प्रताप सिंह ने मीडिया से सन्तोष जनक यत्तर नही दिया, आम जन मानस में भारी रोष है ,राहगीर परेशान हो लगभग 45 मिनट कटघर बिगही मार्ग को रोक दिया था, जिससे कोई बड़ी घटना न हो सके। स्थानी पुलिस घण्टो तक नही पाहुँची।