हिंदी
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Raebareli: उन्नाव–लालगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। हादसा थाना खीरों के शीतला बॉक्स खेड़ा के पास हुआ। मृतक की पहचान सेमरी चौराहा निवासी 45 वर्षीय मुन्नू लाल पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है।
मुन्नू लाल बाबा भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को काम समाप्त कर रात करीब नौ बजे घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस से उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आयकर विभाग की छापेमारी के बाद देश के दिग्गज कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, अब खड़े हुए कई सवाल
परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी का वर्ष 2010 में ही निधन हो चुका है। उनकी 18 वर्षीय एक बेटी अंजलि है। मजदूर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।
Location : Raebareli
Published : 31 January 2026, 12:44 PM IST
Topics : raebareli news Road Accident UP News