Road Accident: महराजगंज में तेज रफ्तार का कहर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। जिसमे कई लोगों की जान चली जाती है, तो कई लोग घायल हो जाते हैं। इसी बीच महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया… पढ़ें पूरी खबर

Updated : 12 March 2026, 9:04 PM IST
google-preferred

Kolhui(Maharajganj): यूपी में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है।  इसी बीच महराजगंज से दर्दनाक खबर सामने आई है। कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को सूना कर दिया। बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, पोल से जोरदार टक्कर

हादसा महदेवा गांव के पास हुआ, जहां बाइक सवार युवक राहुल अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बनरसिहा कला का निवासी था राहुल

जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल कोल्हुई थाना क्षेत्र के बनरसिहा कला गांव का निवासी था। वह कोल्हुई क्षेत्र में किसी काम से आया हुआ था और रात में घर वापस जा रहा था। तेज गति और संभवतः सड़क की स्थिति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

लोकसभा में ऊर्जा संकट को लेकर गरजे राहुल गांधी, ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा?

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई शिवनाथ साहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पौड़ी में Food Department का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना; गैस एजेंसियों में मचा हड़कम

परिवार और गांव में मातम का माहौल

इस दर्दनाक हादसे से राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार सदमे में है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। युवा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।ऐसे हादसे बार-बार यह संदेश देते हैं कि सड़क सुरक्षा और सावधानी कितनी जरूरी है। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर ऐसी त्रासदियों का कारण बन जाती है।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 12 March 2026, 9:04 PM IST

Advertisement