हिंदी
गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई
Vikas Nagar: इस समय गैस की कालाबाजारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड़ के विकास नगर में भी गैस की कालाबाजारी का मुद्दा गरमाया हुआ है। जहां इसी कड़ी में विकास नगर में गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक के द्वारा दुकानों होटल ढाबे फास्ट फूड की रेडी रेस्टोरेंट पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें घरेलू सिलेंडर संस्थानों में पाए गए।
आपको बता दे की विकास नगर क्षेत्र में फास्ट फूड की रेडी लगाने वाले होटल ढाबे और रेस्टोरेंट वाले घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल अपने कमर्शियल संस्थानों में कर रहे हैं जिसको लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई पूर्ति निरीक्षक राहुल बहुगुणा के द्वारा बताया गया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही गतिमान रहेगी, उन्होंने कहा कि हमने अभी जप्त की कार्रवाई की है अगर आगे भी यह लोग घरेलू सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल संस्थानों में करते पाए गए तो एफ आई आर की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
गैस की कालाबाजारी और संस्थानों पर घरेलू सिलेंडर उपयोग को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के द्वारा कार्यवाही#Crime #latest pic.twitter.com/pt1gyhvwd2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 12, 2026
दरअसल, इस समय गैस की किल्लत को लेकर काफी खबर चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड के बता दे कि रामनगर में पिछले कुछ दिनों से हो रही गैस की किल्लत को लेकर गुरुवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने सभी गैस संचालकों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि रामनगर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पांच गैस एजेंसी है तथा रामनगर में गैस की कोई भी दिक्कत नहीं है तथा सभी एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर मौजूद है उन्होंने कहा की जनता किसी भी तरह के बहकावे में ना आए केवल गैस बुकिंग को लेकर कुछ परेशानी सामने आ रही है जिसको लेकर कहा गया है कि एजेंसी संचालक इंडियन ऑयल कंपनी के नोडल अधिकारी से वार्ता करे।
उन्होंने कहा कि एक या दो दिन के भीतर बुकिंग में आ रही परेशानी का भी समाधान होने की संभावना है इसके साथ एसडीएम गोपाल चौहान ने कहा कि यदि सरवर की दिक्कत लंबे समय तक रहती है तो मैनुअल के माध्यम से उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग करने की अपील करते हुए सभी एजेंसी संचालकों को यह निर्देश दिए की गैस सिलेंडर का वितरण गोदाम से ना करते हुए पूर्व की भांति होम डिलीवरी की तरह उपभोक्ता को घर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
Location : Vikas Nagar
Published : 12 March 2026, 8:16 PM IST