अखिलेश यादव का नया मिशन: नोएडा में सपा की रैली होगी हिट! वेस्ट यूपी के जुटेंगे एक लाख लोग

उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में विशाल रैली करेंगे। जिसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल होने का दावा किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 March 2026, 9:16 PM IST
google-preferred

Noida News: चुनावी बिगुल की पहली गूंज दादरी से सुनाई देने वाली है। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपनी ताकत दिखाने के मूड में है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी के मिहिरभोज डिग्री कॉलेज में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ में शामिल होंगे। जिसमें पार्टी का दावा है कि एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता

ग्रेटर नोएडा की प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कमजोर बताया जाता है। इसी धारणा को बदलने के लिए समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव की शुरुआत ग्रेटर नोएडा से करेगी।दादरी के मिहिरभोज डिग्री कॉलेज में अखिलेश यादव शामिल होंगे। इस रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे।

रैली की तैयारी

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना है कि समाजवादी पार्टी अगस्त से ही इस रैली की तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और शहरों में जाकर पंचायतें कीं और लोगों से रैली में आने का अनुरोध कर रहे हैं।  लोगों में रैली को लेकर उत्साह दिख रहा है। रैली में ऐसे कई लोग शामिल होंगे, जो पार्टी की सदस्यता भी लेंगे।

यूपी में बड़ी वारदात: बदायूं में HPCL प्लांट में सरेआम प्रबंधक और उप-प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, लखीमपुर से नोएडा तक सनसनी

ऐतिहासिक रैली का दावा

राजकुमार भाटी ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक और सबसे बड़ी होगी। इसमें कोई व्यक्ति प्रलोभन के चलते नहीं आएगा, बल्कि सभी लोग अपनी मर्जी से शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 142 विधानसभा सीटों से लोग यहां जुटेंगे। भाटी ने कहा कि इस रैली में पार्टी की ताकत स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।

नोएडा में अग्निकांड: इस नामी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 200 से ज्यादा लोग; मौके पर तनाव की स्थिति

चुनावी रणनीति

भाटी ने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव से ही अपनी तैयारियों में लगी हुई है। पश्चिमी यूपी में कमजोर बताई जाने वाली पार्टी अब इसे बदलने का प्रयास कर रही है। दादरी से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करके सपा यह संदेश देना चाहती है कि वह पूरे प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 12 March 2026, 9:16 PM IST

Advertisement