हिंदी
एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े हत्या
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिनदहाड़े एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एचपीसीएल प्लांट के अंदर अचानक हुई गोलीबारी ने कर्मचारियों और आसपास के लोगों के होश उड़ा दिए। नोएडा निवासी प्रबंधक सुधीर गुप्ता और लखीमपुर के उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना इतनी बेरहमी से हुई कि आरोपी ने लगभग एक घंटे तक तांडव मचाया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई।
बदायूं: एचपीसीएल प्लांट में 1 घंटे तक मचा तांडव, कर्मचारियों के सामने हुई दिनदहाड़े हत्या, नोएडा और लखीमपुर के अधिकारियों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी। @budaunpolice #Budaun #UPCrime pic.twitter.com/7HQu5TxFwU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 12, 2026
सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने वाला आरोपी कंपनी का पूर्व कर्मचारी था। यह पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुका था। आरोपी ने प्लांट के अंदर घुसकर दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां मारी। घटना इतनी अचानक थी कि सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी चकित रह गए।
बदायूं में रातों-रात खाक हुआ करोड़ों का माॅल! आधी रात लगी भीषण आग, जानें क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि पिछले कई महीनों से एचपीसीएल कर्मचारियों से उगाही और रिश्वत ले रहा था। प्रबंधक और उप-प्रबंधक ने उसकी मांग पूरी नहीं की। जिसके चलते उसने इतनी हिंसक वारदात को अंजाम दिया। यह घटना कंपनी में भ्रष्टाचार और सुरक्षा की बड़ी चूक को भी उजागर करती है।
मौके पर थाना दातागंज और मूसाझाग पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एचपीसीएल प्लांट में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Location : Budaun
Published : 12 March 2026, 4:11 PM IST
No related posts found.