बदायूं में लापरवाही बनी मौत की वजह, पानी के टैंक के नीचे दबकर मजदूर ने तोड़ा दम

बदायूं में एक मशहूर साउथ इंडियन दुकान पर अचानक हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। रोज की तरह काम कर रहा 25 वर्षीय मजदूर कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 September 2026, 12:21 AM IST
google-preferred

Budaun: जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे मैकूलाल पुलिस चौकी के बराबर संचालित मशहूर साउथ इंडियन दुकान पर पानी का टैंक गिरने से एक 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान राकेश पुत्र राजेश निवासी माल गोदाम रोड, सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। राकेश पिछले लगभग डेढ़ महीने से स्टेशन रोड पर स्थित साउथ इंडियन तमिलनाडु के नाम से फेमस मसाला डोसा की दुकान पर बर्तन साफ करने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि दुकान के ठीक बराबर में नगर पालिका परिषद द्वारा लगवाई गई प्याऊ के ऊपर पानी का बड़ा टैंक रखा हुआ था। बुधवार को तेज हवा चलने के कारण पानी से भरा हुआ टैंक अचानक भरभराकर नीचे दुकान पर काम कर रहे मजदूर राकेश के ऊपर गिर गया। टैंक के नीचे दबने से मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा

गनीमत रही कि घटना स्थल के बिल्कुल बराबर में मैकूलाल पुलिस चौकी स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल

दो महीने पहले ही शिफ्ट हुई थी दुकान

स्थानीय लोगों के अनुसार तमिलनाडु के रहने वाले लोगों द्वारा माल गोदाम रोड पर काफी समय से मसाला डोसा की इस दुकान का संचालन किया जा रहा था, जो मुख्यालय पर काफी फेमस है। जगह के विवाद के चलते लगभग 2 महीने पहले ही इस दुकान को ओवर ब्रिज के नीचे मैकूलाल पुलिस चौकी के पास शिफ्ट किया गया था।

Video: UPI पेमेंट पर मंडराया चार्ज का खतरा! बदायूं के व्यापारियों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल

प्याऊ के ऊपर बिना सुरक्षा के रखा गया पानी का भारी-भरकम टैंक हादसे का कारण बना है। स्थानीय लोगों में नगर पालिका की लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तेज हवा में इस तरह खुले में टैंक रखना खतरनाक था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Location :  Budaun

Published :  18 September 2026, 12:17 AM IST

Advertisement