दुधवा में 115 साल बाद खिला दुर्लभ ऑर्किड का फूल, सत्र के अंतिम दिन प्रकृति ने दिया अनमोल तोहफा

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद में 115 वर्ष पुराना दुर्लभ पुष्प देखने को मिला। पूरी खबर के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 June 2025, 10:17 AM IST
google-preferred

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि पार्क के सत्र के अंतिम दिन, जब पर्यटकों के लिए कपाट बंद होने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी समय सठियाना और सोनारीपुर रेंज में करीब 115 वर्षों बाद दुर्लभ ऑर्किड प्रजाति का फूल खिला देखा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक इस फूल को आखिरी बार वर्ष 1909 के आसपास दुधवा क्षेत्र में देखा गया था। वन विभाग की टीम ने इस खोज को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और कहा कि यह जैव विविधता के लिहाज से दुधवा की उन्नत होती पारिस्थितिकी का संकेत है।

दुर्लभ पुष्प पर फील्ड डायरेक्टर ने कही ये बड़ी बात
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि यह सिर्फ एक दुर्लभ पुष्प नहीं है, बल्कि यह प्रमाण है कि यदि हम प्रकृति को सुरक्षित और संरक्षित रखें, तो वह अपनी विलुप्त होती प्रजातियों को भी वापस ला सकती है। अब इस खोज के बाद पार्क प्रशासन इस ऑर्किड की वैज्ञानिक पहचान, संरक्षण और संभावित प्रसार को लेकर विशेष अध्ययन की योजना बना रहा है।

फूलों की दुनिया का रत्न है ऑर्किड फूल
दुधवा, जो पहले ही बाघों, हाथियों और गैंडों जैसे दुर्लभ जीवों के लिए प्रसिद्ध है, अब इस नई खोज के साथ वनस्पति जगत में भी एक नई पहचान बना रहा है। ऐसे में यह दुर्लभ आर्किड का सठियाना रेंज और सोनारीपुर रेंज में खिलना वन कर्मियों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक विशेष उपलब्धि बन गया है।

दुर्लभ ऑर्किड प्रजाति का फूल
यह ऑर्किड प्रजाति बहुत ही दुर्लभ है और इसका खिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रजाति के खिलने से दुधवा नेशनल पार्क की जैव विविधता में वृद्धि होती है। बता दें कि वन विभाग इस प्रजाति के संरक्षण और प्रसार के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। दुर्लभ ऑर्किड प्रजाति का फूल विभिन्न आकार, रंग और रूप में आता है, जो इसकी विशिष्टता को दर्शाता है। यह फूल विभिन्न आकारों में आते हैं और विभिन्न रंगों में भी देखने को मिलते हैं। ऑर्किड के फूलों में पंखुड़ियों की संख्या और आकार भी भिन्न होते हैं।

Location : 
  • Lakhimpur Kheri

Published : 
  • 16 June 2025, 10:17 AM IST