जल्लाद पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के झटकों ने ली पांच बच्चों की मां की जान; आखिर क्यों की इतनी हैवानियत?

रामपुर से सामने आई इस घटना ने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जमीन बेचकर पैसे लाने के दबाव में एक महिला के साथ बेरहमी की गई और आखिरकार उसकी जान चली गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 August 2026, 4:28 PM IST
google-preferred

Rampur: रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र से सामने आया यह रूह कंपा देने वाला है, जहां एक दंपति के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत बिजली के झटके देने के कारण हुई है।

पांच बच्चों का बाप बना हैवान

मामले में  पुलिस के मुताबिक, नसरीन की शादी वर्ष 2013 में केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन निवासी इसरार उर्फ गुड्डू से हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा बताया गया है। जानकारी के अनुसार, नसरीन के माता-पिता की मौत के बाद उसके पिता की संपत्ति सात बेटियों के नाम विरासत में दर्ज हुई थी। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से नसरीन पर जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

आरोप है कि घर में लगातार होती थी प्रताड़ना

परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन के पैसे को लेकर नसरीन को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। शिकायत में पति इसरार उर्फ गुड्डू के अलावा ससुर हनीफ, ननद बब्बो, नंदोई नूर आलम, ननद रफत और नंदोई इस्तेकार के नाम भी सामने आए हैं। बताया गया कि बाद में इसरार अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ टांडा हुरमतनगर में किराए के मकान में रहने लगा। इसी दौरान विवाद ने कथित तौर पर बेहद गंभीर रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें- Maharajganj Missing Case: 24 घंटे में गायब किशोर को पुलिस ने ऐसे किया बरामद

रात में महिला के साथ हुई दरिंदगी

परिवार की शिकायत के मुताबिक, 14 अगस्त की रात करीब दो बजे नसरीन के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और गर्म धातु से शरीर को जलाया गया। मामले में सबसे गंभीर आरोप बिजली का करंट देने का है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर छह स्थानों पर बिजली के झटके लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने इसे ही मौत का कारण बताया है। घटना की भयावहता सामने आने के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली मौत की वजह

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नसरीन की मौत बिजली के छह झटकों के कारण होने की बात सामने आई। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी।मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में दरोगा पर हमले के बाद नगर निगम का बड़ा एक्शन, पारा से 200 भैंसें पकड़ी, 3 थानों की फोर्स और PAC के साथ पहुंची टीम

पति गिरफ्तार, पांच आरोपी अब भी फरार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पति की निशानदेही पर कथित घटना में इस्तेमाल बिजली के तार समेत अन्य सामान बरामद करने की कार्रवाई की गई है। वहीं बाकी पांच आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर छह स्थानों पर बिजली का झटका लगना मौत का कारण सामने आया है।

सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार, पति की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 4:28 PM IST

Related News

Advertisement