Deoria News: 16 साल की लड़की ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? मौत के बाद खुला राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान POCSO एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 August 2026, 5:37 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बनकटा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित चल रहे 30 वर्षीय विनय कुमार प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 78(1) और POCSO एक्ट की धारा 11/12 भी जोड़ी गई हैं।

14 अगस्त को नाबालिग ने दी थी जान

पुलिस के मुताबिक, बनकटा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय संजू कुमारी ने 14 अगस्त 2026 को आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

“मैं इन 5 बहनों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं”… अनाथ बेटियों के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, देवरिया की कहानी सुन भावुक हुए मंत्री

जांच के दौरान बढ़ाई गईं धाराएं

विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य और साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 78(1) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 भी जोड़ी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

घर से आरोपी को दबोचा

पुलिस को मुखबिर से आरोपी के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर बनकटा पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय कुमार प्रजापति (30) पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग के रूप में हुई है।

दहेज के ‘अग्निकुंड’ में स्वाहा हुई एक और बेटी! मांग पूरी न हुई तो देवरिया में सूना हुआ मां का आंचल, फंदे पर झूलती मिली लाश

POCSO एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने जांच के दौरान पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

Location :  Deoria

Published :  18 August 2026, 5:37 PM IST

Related News

Advertisement