“मैं इन 5 बहनों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं”… अनाथ बेटियों के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, देवरिया की कहानी सुन भावुक हुए मंत्री

देवरिया के ईशारू गांव में माता-पिता को खो चुकी 5 बहनों से पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 August 2026, 4:47 PM IST
google-preferred

Deoria News: देवरिया के सलेमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे के बाद अनाथ हुई 5 बहनों की मदद के लिए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर आगे आए हैं। ईशारू गांव पहुंचे मंत्री ने माता-पिता को खो चुकी नाबालिग बच्चियों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने बच्चियों के भरण-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सड़क हादसे में माता-पिता की मौत से अनाथ हुई पांच बहनें

मामला सलेमपुर क्षेत्र के ईशारू गांव का है। यहां रहने वाले मोहन राजभर की 7 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाईं कि तीन दिन बाद 10 अगस्त को उनकी पत्नी सुगंधी देवी का भी निधन हो गया। माता-पिता की मौत के बाद उनकी पांच बेटियां पुष्पा, दुर्गा, देवनती, आंसू और राधिका अकेली रह गई। परिवार पर आए इस दुख की जानकारी मिलने के बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर गांव पहुंचे।

मंत्री ने दी आर्थिक सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

ओमप्रकाश राजभर ने बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चियों की मां के अंतिम संस्कार के लिए अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। मंत्री ने अधिकारियों से बातचीत कर बच्चियों का लाल कार्ड बनवाने और उन्हें पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चियों के संरक्षण और जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Location :  Deoria

Published :  18 August 2026, 4:47 PM IST

Advertisement