दहेज के ‘अग्निकुंड’ में स्वाहा हुई एक और बेटी! मांग पूरी न हुई तो देवरिया में सूना हुआ मां का आंचल, फंदे पर झूलती मिली लाश

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में 24 वर्षीय विवाहिता आंचल दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 August 2026, 4:32 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय विवाहिता आंचल दुबे पत्नी आशुतोष दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और बेटी का शव देखकर बदहवास हो गए।

दहेज में चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

Image

 

परिजनों का आरोप है कि आंचल की शादी 29 नवंबर 2021 को आशुतोष दुबे के साथ हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार और सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित करते थे।

परिजनों के मुताबिक जमीन बेचकर करीब चार लाख रुपये भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद कथित दहेज की मांग और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

Deoria News: POCSO केस में वांछित 60 साल का आरोपी आखिर कहां छिपा था? मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरकर दबोचा

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी बेहद सुशील और संस्कारी थी तथा उसके तीन बच्चे हैं। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

भाई ने पुलिस को दी तहरीर

मामले में मृतका के भाई चेतन ने खुखुंदू थाने पहुंचकर आशुतोष दुबे समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Deoria News: ‘आजादी सिर्फ विदेशी शासन से मुक्ति नहीं’… वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह ने बताया असली स्वतंत्रता का मतलब

Image

सूचना पर खुखुंदू थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं, विवाहिता की मौत के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और इसके चलते महिलाओं के उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। 

Location :  Deoria

Published :  17 August 2026, 8:44 PM IST

Advertisement