Moradabad: स्कूल के सामने शराब की दुकान से भड़का गुस्सा, Gen Alpha सड़क पर उतरे… मौके पर पहुंचे DM

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रिहायशी इलाके में संचालित शराब की दुकान के विरोध में मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने दुकान को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 18 August 2026, 5:09 PM IST
google-preferred

Moradabad: यह मामला मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी का है। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शराब की दुकान के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में स्कूल के शिक्षक और बच्चों के अभिभावक भी शामिल रहे।

महिलाओं और बच्चों ने बताई परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान होने से आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुकान के कारण उन्हें और उनकी बेटियों को आने-जाने में असहज महसूस होता है। उनका कहना है कि इससे आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेें: Moradabad: भूमाफियाओं से डील और हाईकोर्ट से केस वापस लेने के मामले में जानें EO पर क्या हुई कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे DM

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। हालात को देखते हुए डीएम ने प्रदर्शनकारियों को शांत रहने की अपील की और निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।

आबकारी विभाग को दिए जांच के निर्देश

डीएम ने जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इस दौरान मझोला थाना पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ेें: Moradabad News: प्रेम विवाह का अंत इतना दर्दनाक कैसे? मैनाठेर में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि शराब की दुकान को लेकर मिली शिकायतों की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेसिया ने कहा कि प्रशासन जनता की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Moradabad

Published :  18 August 2026, 5:05 PM IST

Related News

Advertisement