Pratapgarh News: नहर में नहाने गए थे दो मासूम दोस्त, गहरे पानी में डूबे… एक साथ उठी दो अर्थियां तो रो पड़ा गांव

प्रतापगढ़ में नहर में नहाने गए दो किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 August 2026, 4:54 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा गांव में नहर में नहाने गए दो किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नहर में नहाने गए थे दोनों किशोर

जानकारी के मुताबिक, दफरा गांव निवासी 11 वर्षीय आरव और 12 वर्षीय विक्रम मंगलवार को गांव के पास स्थित नहर में नहाने के लिए गए थे। दोनों किशोरों को शायद अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह सामान्य-सी लगने वाली दोपहर उनके परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन जाएगी।

प्रतापगढ़ में खौफनाक वारदात: रास्ते में घेरकर कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटा, इलाज के दौरान मौत

ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिना देर किए नहर में उतरकर दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाल लिया।

दो परिवारों में मचा कोहराम

एक साथ दो किशोरों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवारों तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन बच्चों के साथ परिवार भविष्य के सपने देख रहा था, उनकी अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

गांव में मचा कोहराम

परिजन आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दफरा गांव निवासी प्रदीप वर्मा के 11 वर्षीय बेटे अनव वर्मा और गांव के ही मूल नारायण के 12 वर्षीय बेटे विक्रम के रूप में हुई है। अनव कक्षा पांच का छात्र था।

जबरन मांग रहा था मोबाइल नंबर, लड़की ने बीच सड़क पर चप्पल से की कुटाई, प्रतापगढ़ में हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Location :  Pratapgarh

Published :  18 August 2026, 4:46 PM IST

Related News

Advertisement