रोहिन बैराज हादसे ने छीनी दो घरों की खुशियां, अब सहारा बना प्रशासन! दोनों परिवारों को सौंपी आर्थिक सहायता

महराजगंज के रोहिन बैराज पर हुए हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। नहाने के दौरान नदी में डूबे दो युवकों की मौत के बाद मंगलवार को प्रशासन पीड़ित परिवारों के घर पहुंचा। दोनों परिवारों को सरकार की आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 August 2026, 5:03 PM IST
google-preferred

Maharajganj: परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार को नहाते समय रोहिन नदी में डूबने से महुअवा गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मंगलवार को प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की आपदा राहत योजना के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मृतक बच्चों की पहचान

मृतकों की पहचान प्रिन्स वर्मा पुत्र विनय वर्मा, उम्र करीब 20 वर्ष और मोनू साहनी पुत्र पवन साहनी, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी ग्राम महुअवा के रूप में हुई थी। घटना की सूचना 16 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही परसामलिक पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें- “मैं इन 5 बहनों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं”… अनाथ बेटियों के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, देवरिया की कहानी सुन भावुक हुए मंत्री

अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

हादसे के बाद मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से आपदा राहत के अंतर्गत स्वीकृत चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। इस दौरान परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

ये भी पढ़ें- पहले बताया करंट से मौत, फिर सामने आई फांसी की बात… 8 दिन बाद कब्र से निकाला गया 15 साल की किशोरी का शव

मौके पर ये रहे उपस्थित

चेक वितरण के दौरान नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नौतनवा एवं तहसीलदार नौतनवा मौजूद रहे। घटना के बाद से महुअवा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की कार्रवाई की गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 4:57 PM IST

Related News

Advertisement