पहले बताया करंट से मौत, फिर सामने आई फांसी की बात… 8 दिन बाद कब्र से निकाला गया 15 साल की किशोरी का शव

बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में आठ दिन बाद उसकी कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आने के बाद प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। पहले करंट लगने से मौत की बात कही गई, जबकि जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई। अब फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किशोरी की मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

Balrampur: बलरामपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर जांच के दौर में पहुंच गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में किशोरी की मौत के आठ दिन बाद प्रशासन और पुलिस की टीम कब्रिस्तान पहुंची और कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। किशोरी की मौत 10 अगस्त को हुई थी। अगले ही दिन परिजनों ने शव को उतरौला के शाहजहानी कब्रिस्तान में दफना दिया था। लेकिन मौत की परिस्थितियों को लेकर गांव में सवाल उठने लगे।

15 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत

पूरा मामला भुरकुंडा गांव निवासी बब्बू शाह की 15 वर्षीय बेटी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार ने अगले ही दिन शव को शाहजहानी कब्रिस्तान में दफना दिया। लेकिन किशोरी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मौत की वजह पर बदलता रहा बयान

मामले में सबसे ज्यादा संदेह उस वक्त गहराया, जब पुलिस की पूछताछ में मृतका के परिजनों की ओर से मौत की अलग-अलग वजह सामने आई। शुरुआती पूछताछ में मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। लेकिन बाद की पड़ताल में किशोरी द्वारा फांसी लगाए जाने की बात सामने आई।

Balrampur News: 4 महीने पहले दफन हुआ था राजेश, मां को मौत पर था शक… कोर्ट के आदेश पर कब्र खोली तो मचा हड़कंप

जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएचओ उतरौला की रिपोर्ट जिलाधिकारी के सामने रखी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी। आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम शाहजहानी कब्रिस्तान पहुंची। एसडीएम उतरौला योगेंद्र शरण शाह, वीरेंद्र प्रताप यादव और प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

आठ दिन बाद कब्र से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम अब इस मामले में सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के जरिए चिकित्सक यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि किशोरी की मौत किस वजह से हुई। इसके साथ ही फॉरेंसिक जांच से भी उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस मौत की परिस्थितियों और परिजनों के अलग-अलग बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाएगी।

बलरामपुर में 3 बीघे जमीन को लेकर खूनी खेल, अपनों ने ही अपनों पर बोला हमला; एक की मौत

ग्रामीण की शिकायत के बाद बढ़ी जांच

इस मामले में गांव के एक युवक की शिकायत भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर ग्रामीण की ओर से मौत पर सवाल नहीं उठाए जाते तो संभव है कि मामला सामान्य मौत मानकर आगे बढ़ जाता। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए और पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान सामने आए विरोधाभासी बयानों ने मामले को और गंभीर बना दिया।

Location :  Balrampur

Published :  18 August 2026, 4:26 PM IST

Related News

Advertisement