काले बादलों के पीछे छिपी थी ऐसी आफत… रायबरेली के एक हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रायबरेली के खीरों क्षेत्र के सराय महमूद गांव में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।

Raebareli: रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र की मिर्जापुर ग्राम पंचायत के सराय महमूद गांव में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

आठ वर्षीय अभी पुत्र विजय और छह वर्षीय अंजली पुत्री विजय गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में धान की बेड़ देखने गए थे। खेत से वापस लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली उनकी चपेट में आ गई। इससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

Raebareli News: खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर बदमाशों का हमला, कार रोककर बेरहमी से पीटा; जिला अस्पताल रेफर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‎बताया जाता है कि बच्चों के पिता विजय पंजाब के लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां कांति का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर वी के श्रीवास्तव ने बताया कि 7 साल का अभी और 5 साल की अंजली को मृत अवस्था में यहाँ लाया गया था। परिजनों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए थे।

 

Location :  raebareli

Published :  2 July 2026, 7:57 PM IST

Advertisement