Raebareli: रेल कोच फैक्ट्री लालगंज के आवासीय परिसर में ऐसा क्या मिला कि जिसे देख लोग स्तब्ध

लालगंज थाना क्षेत्र के रेल कोच परिसर में एक महिला व पुरुष का शव मिला है। जहां एक महिला का शव घर के अंदर बरामद हुआ तो वही एक युवक का शव जंगली इलाके में पेड़ पर लटका मिला। लालगंज कारखाने के आवासीय परिसर का यह है मामला है।

Raebareli: लालगंज थाना क्षेत्र के रेल कोच परिसर में एक महिला व पुरुष का शव मिला है। जहां एक महिला का शव घर के अंदर बरामद हुआ तो वही एक युवक का शव जंगली इलाके में पेड़ पर लटका मिला। लालगंज कारखाने के आवासीय परिसर का यह है मामला है।

क्या है पूरी खबर

यहाँ एक रेल कोच कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं दूसरी ओर एक रेल कोच कर्मचारी की पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फांसी की पहली घटना रेल कोच कॉलोनी के टाइप टू 2236 ए आवास में हुई है। उक्त आवास में रहने वाली मीरा देवी( 37) पत्नी पारस ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है।

जंगल में पेड़ से लटक कर लगाई फांसी

महिला और उसका परिवार बिहार के कैमूर जिले का मूल निवासी है। रेल कोच में पारस नौकरी करता है। नौकरी के चलते रेल कोच के सरकारी आवास में उसका निवास है। वहीं दूसरी और शैल शाप में नौकरी करने वाले और रेल कोच कॉलोनी में रहने वाले सुदामा मीणा ने वर्कर्स क्लब के पीछे जंगल में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली है। सुदामा राजस्थान प्रांत के रहने वाले हैं।

गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सुदामा के शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेल कोच के आवासीय कॉलोनी में फांसी की दो-दो घटनाओं से कर्मचारियों में जहां हड़कंप व्याप्त है, वही रेल कोच कर्मचारी दुख व्यक्त करते भी नजर आए।

श्रावस्ती की रेल वाली हसरत होगी पूरी: 50 फीसदी जमीन रेलवे के नाम, टेंडर प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

शव को पोस्टमार्टम के किया भेजा

इस मामले में सीओ लालगंज अमित सिंह ने कहा कि आज रेलकोच फेक्ट्री में आवासीय परिसर में रह रही 37 साल की एक महिला ने फांसी लगा ली। वह मूलतः बिहार की रहने वाली थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति का शव जंगल के इलाके में मिला है जोकि रेल कर्मचारी था और वह राजस्थान का रहने वाला था। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के किया भेज करके कार्रवाही की जा रही है।

 

Location :  Raebareli

Published :  1 May 2026, 6:50 PM IST

Advertisement