अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही मासूम, आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

महराजगंज में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कार्यक्रम में भोजन करने गई बच्ची कुछ देर बाद अचेत हालत में मिली, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में अब पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 September 2026, 12:54 AM IST
google-preferred

Maharajganj: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम कार्यक्रम में भोजन करने गई आठ वर्षीय मासूम बालिका कुछ देर बाद अचेत अवस्था में मिली,जो अब गोरखपुर बीआरडी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही। इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, पुलिस ने मासूम बालिका की माँ के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

संवाददाता के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी आठ वर्षीय मासूम बालिका कल बुधवार की शाम अपने घर से पडोसी के यहाँ भोजन करने के लिए गई, कुछ देर बाद जब परिजन खोजबीन करने लगे तो बालिका संदिग्ध अवस्था में अचेत मिली। परिजन आनन - फानन में CHC लक्ष्मीपुर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रिफर कर दिया।

हालत देखते हुए बालिका को बीआरडी मेडिकल इलाज हेतु भेजा गया। लक्ष्मीपुर CHC के डॉक्टरों के अनुसार बीती रात करीब 9:52 पर बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहाँ इलाज के बाद बच्ची की हालत ग़ंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।

माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है, पीड़ित बालिका की माँ के तहरीर के अनुसार पड़ोस के रहने वाले मेवालाल ने उनकी मासूम बालिका को उठा कर पटक दिया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। पुरंदरपुर पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार आरोपी मेवालाल के खिलाफ मु अ सं 0217/26 बी एन एस 2023 धारा 110 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

UP Assembly Election 2027: महराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली का सियासी हाल; पूर्वांचल में वोटों का धुव्रीकरण

पुलिस का बयान

फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में खाने गई सात वर्षीय मासूम संदिग्ध हालत में अचेत, महराजगंज की इस घटना ने उड़ाई सबकी नींद

अब उठ रहे ये बड़े सवाल

मासूम बालिका के साथ आखिर उस शाम क्या हुआ था?क्या बच्ची के साथ मारपीट की गई या घटना की वजह कुछ और थी?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की?आरोपी पुलिस की पकड़ में है या फरार? घटना के पीछे की पूरी सच्चाई मेडिकल रिपोर्ट और जांच में कब सामने आएगी?

इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों पर टिके हैं। फिलहाल मासूम की हालत और घटना की वास्तविक वजह पर सभी की नजर बनी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 September 2026, 12:49 AM IST

Advertisement