हिंदी
New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनावों से पहले पूर्वांचल इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। महाराजगंज, देवरिया, बलिया और चंदौली जैसे जिलों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। दोनों पार्टियां अपनी रणनीतियों को मजबूत करने और वोटरों पर पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
इस बीच यह सवाल उठता है, क्या पूर्वांचल एक बार फिर यूपी में सत्ता का रास्ता तय करेगा? क्या बीजेपी अपनी मजबूत चुनावी रणनीति के दम पर अपनी बढ़त बनाए रख पाएगी या अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी नए राजनीतिक समीकरणों के साथ उसे चुनौती देगी?
'डायनामाइट डिबेट' में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें डायनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ सौम्या सिंह और यूपी चुनावों को कवर करने वाले संवाददाता शिवेंद्र चतुर्वेदी (महाराजगंज), बबलू शर्मा (चंदौली), विनय कुमार (देवरिया) और श्रवण कुमार (बलिया) शामिल थे।
इस डिबेट में पूर्वांचल के राजनीतिक माहौल, जनता के मूड, जातिगत समीकरणों, विकास के मुद्दों और बीजेपी व एसपी के बीच बदलते चुनावी माहौल पर चर्चा की गई।
Location : New Delhi
Published : 10 September 2026, 5:17 PM IST