UP News: महाराजगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, 7 पर दर्ज हुआ केस
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामसभा की बंजर और नवीन परती भूमि पर पक्का निर्माण कराए जाने की शिकायत पर हल्का लेखपाल की तहरीर के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुरंदरपुर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।