Muzaffarnagar: मुठभेड़ में पुलिस ने दो को मारी गोली, तीन को दबोचा

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 April 2026, 7:54 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। एक बदमाश को पुलिस ने आम के बाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में स्थित एक ट्यूबवेल पर बदमाशों की शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में हुए आपसी विवाद के चलते तीन बदमाशों ने मिलकर एक बदमाश की ईंट से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को जलाने और दफनाने का भी प्रयास किया। लेकिन जब उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली तो वह शव को ट्यूबवेल पर छोड़कर आम के बाग में छिप गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में किया। इस दौरान पुलिस की आम के बाग में छिपे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों गोली लगकर घायल हो गए और तीसरा बदमाश भी आम के बाग से गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

मुजफ्फरनगर में सड़क विवाद ने लिया यू-टर्न! पीड़ित पक्ष ने बताई पूरी सच्चाई, पढे़ं पूरी खबर

बदमाशों की पहचान

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजीव उर्फ राजू, सोहनवीर उर्फ पिंटू और विकास के रूप में हुई है। वहीं मृतक बदमाश की पहचान शामली जनपद के झिंझाना निवासी राजा उर्फ अरुण के रूप में हुई है जिसकी बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।

मामले की जानकारी देते एसएसपी

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि वारदात के 5 घंटे के अंदर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्यारे बदमाश आम के बाग में छिपे हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से जहां घायल हो गए तो वहीं राजीव उर्फ राजू नाम के तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर: स्कूल में चौकीदार की हत्या से सनसनी, जानिये पूरा अपडेट

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश हरसौली शाहपुर थाना क्षेत्र के गिरफ्तार कर गए हैं।

मृतक बदमाश और हत्यारे बदमाश चारों आपस में दोस्त थे और सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपी बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  25 April 2026, 7:26 PM IST

Advertisement