अखिलेश यादव 29 अप्रैल को नहीं अब 30 को पहुंचेंगे गाजीपुर, निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव गाजीपुर के करंडा क्षेत्र में हुए निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 April 2026, 8:58 PM IST
google-preferred

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का करंडा क्षेत्र इन दिनों निशा विश्वकर्मा हत्याकांड (Nisha Vishwakarma Murder Case) को लेकर चर्चा में है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  30 अप्रैल को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कटरिया गांव पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। अखिलेश यादव  पहले 29 अप्रैल को गाजीपुर जाने वाले थे।

अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी हर घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आए नए तथ्य

इस मामले में जांच के दौरान कई अहम मोड़ सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतका के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही शरीर पर किसी प्रकार की आंतरिक चोट भी नहीं पाई गई है।

Video: डीजल के अभाव में खेतों में सूख रही सब्जियां, घटती आमदनी से किसान बेहाल

CCTV फुटेज ने बढ़ाई जांच की दिशा

जांच में एक और महत्वपूर्ण सबूत CCTV फुटेज के रूप में सामने आया है। फुटेज में निशा रात करीब 2 बजे अकेले नदी की ओर जाती दिखाई दे रही है। यह वीडियो पुलिस जांच के लिए अहम कड़ी माना जा रहा है।

मुख्य आरोपी जेल में

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अभिषेक पांडे से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक ने निशा को आखिरी बार मैसेज भेजकर घर जाने के लिए कहा था। पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है कि यह बातचीत मामले से कैसे जुड़ी है।

लाल बहादुर शास्त्री स्मारक व्याख्यान: पूर्व CJI DY चंद्रचूड़ बोले- भूखे रहकर राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक बने थे शास्त्री

गांव में तनाव, सियासी हलचल तेज

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दल भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। सपा के प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

 

Location :  Ghazipur

Published :  25 April 2026, 7:56 PM IST

Advertisement