Raebareli News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़क धंसी, हादसे का खतरा बढ़ा

सरेनी से भोजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सातवां खेड़ा गांव के पास गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां पुलिया टूट जाने से सड़क धंस गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

Raebareli: रायबरेली जनपद के सरेनी से भोजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सातवां खेड़ा गांव के पास गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां पुलिया टूट जाने से सड़क धंस गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद पुलिया टूटने और सड़क धंसने के बाद भी अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Raebareli Protest: रायबरेली में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम

सड़क हादसों का डर

ग्रामीण अन्ना (निवासी सातवां खेड़ा) ने बताया कि करीब चार-पांच दिन पहले एक रिक्शा सड़क धंसने के कारण पलट गया था, जिसमें सवार लोगों को चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से कई जनप्रतिनिधि और तथाकथित वीआईपी भी आते-जाते हैं, लेकिन किसी ने भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।

वहीं, ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक राजा अजय सिंह भी चार दिन पहले इसी मार्ग से गुजरे थे, लेकिन उन्होंने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वे धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे तब तक शायद इस सड़क की मरम्मत नहीं होगी। उन्होंने जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया।

Raebareli Protest: रायबरेली में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े संबंधित अधिकारी उत्कर्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Location :  RaeBareli

Published :  25 April 2026, 4:26 PM IST

Advertisement