Gorakhpur: गोलघर में सुरक्षा को लेकर व्यापारियों की बड़ी बैठक, ये बनी रणनीति

जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा और उनके समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गोलघर में व्यापारियों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Gorakhpur:  जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा और उनके समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गोलघर में गोलघर व्यापार मंडल के व्यापारियों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाना रहा।

व्यापारियों ने गिनाई अपनी समस्याएं

बैठक के दौरान व्यापारियों ने स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। इनमें बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

गोरखपुर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, फावड़े से सिर फाड़कर युवक को किया लहूलुहान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए नियमित संवाद और बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी विचार किया गया कि आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

गोरखपुर में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और बैट से पीटकर किया लहूलुहान

एसएसपी ने की ये अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर स्तर पर व्यापारियों के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। बैठक सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई और व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 April 2026, 8:51 PM IST

Advertisement