हिंदी
दहेज हत्या में बड़ी कार्रवाई
Gorakhpur: जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में थाना गोला पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना गोला पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 141/2026 में दहेज हत्या से संबंधित धाराओं—85, 351(2), 80(2) भा.न्या.सं. एवं ¾ डीपी एक्ट-के तहत आरोपी अजय शुक्ला उर्फ सूरज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम ककरही, थाना गोला का निवासी है और मृतका का पति बताया जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण की निगरानी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी गोला द्वारा की जा रही थी। थानाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित पाण्डेय (पाठक) ने पुलिस टीम के साथ मिलकर दबिश देकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम में कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव और कांस्टेबल राकेश प्रसाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गोरखपुर: जमीन बेचकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से किया बड़ा खेल
आरोपी को गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि दहेज की मांग को लेकर पति और उसके परिवार द्वारा महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।
गोरखपुर में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा…68 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली, पुलिस का सख्त संदेश
इस कार्रवाई से जहां एक ओर महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है, वहीं दूसरी ओर समाज में दहेज जैसे कुप्रथा के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : Gorakhpur
Published : 25 April 2026, 10:04 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP News UP Police