आरोपी कमलेश चौधरी के एनकाउंटर के बाद गाजीपुर में बवाल, पुलिस पर पथराव; CO का सिर फटा, कैसे बिगड़े हालात?
गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पुलिस एनकाउंटर के बाद माहौल बेकाबू हो गया। शव यात्रा के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी।